
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको बुधवार (1 जनवरी) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़े हर अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे. देश में नए साल 2025 का आगाज हो चुका है. दिल्ली से लेकर मुंबई तक आतिशबाजी देखने को मिली है. देर रात से ही लोगों ने आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया. नए साल की शुरुआत होते ही कई नियम बदल जाएंगे. यदि आप कोई लग्जरी चीज खरीदते हैं तो अब आपको इसपर ज्यादा टैक्स देना होगा. नए साल में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गैस कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/2EEWihl7oo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
#WATCH दिल्ली: सत्य निकेतन से मोती बाग तक धीमी गति से यातायात की आवाजाही देखी गई। pic.twitter.com/suzOSPp0eQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, "हम राज्य के नागरिकों को समान अधिकार देने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने जा रहे हैं, यह कानून न केवल समानता को बढ़ावा देगा बल्कि देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी मददगार साबित होगा।" pic.twitter.com/Q8I9X9cHq5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
#WATCH महाराष्ट्र: जलगांव के पलाधी गांव में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प पर एडिशनल SP कविता नेरकर ने कहा, "कल रात दो समूहों के बीच झड़प हुई। कुछ वाहनों और दुकानों में आग लगा दी गई… 20-25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पलाधी गांव में… pic.twitter.com/EfCzG4SOxS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
#WATCH पटना, बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "… नए साल में हमने संकल्प लिया है कि इस बार बिहार से बेरोजगारी और पलायन खत्म कर देंगे। हम नए साल में नई सरकार बनाएंगे। हम ऐसी सरकार बनाएंगे जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई होगी… जहां अफसरशाही को खत्म किया… pic.twitter.com/m4VSJtKGHF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटक नमो घाट पहुंचे है।#NewYear2025 pic.twitter.com/vYgkFCYeH8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
#WATCH सरायकेला खरसावां: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन के साथ खरसावां में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा, "…ये शहीद दिवस को लगभग 77 साल हो चुके हैं और आज भी हम शहीदों के प्रति सम्मान रखते हैं…हम लोग हर साल की तरह इस… pic.twitter.com/VHYKSWJOG8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
#WATCH तिरुमाला, तिरुपति: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किए। pic.twitter.com/l9PG1wLfTN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
#WATCH रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की।
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/bDKHPHGLZ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
#WATCH महाराष्ट्र के जलगांव में कल रात दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के हिंसा प्रभावित पलाधी गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है। pic.twitter.com/CxGiQ05Mdp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2025
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें