पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

25 Apr, 2023

Parinay Kumar

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया.

पंजाब की राजनीति के बेताज बादशाह कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल के नाम कई रिकॉर्ड और उपलब्धि दर्ज है.

प्रकाश सिंह बादल के नाम सबसे कम उम्र में सरपंच बनने का रिकॉर्ड रहा है.

प्रकाश सिंह बादल के नाम 1970 में राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का भी रिकॉर्ड था.

इसके अलावा बादल के नाम सबसे ज्यादा उम्र के CM का भी रिकॉर्ड रहा. वह 2012 में सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री बने थे.

प्रकाश सिंह बादल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार थे.

Thanks For Reading!

Next: देश की पहली वाटर मेट्रो के बारे में सभी जानकारी है यहां, जानें टिकट, रूट्स और सबकुछ

Find Out More