कौन था दिल्ली का पहला मुख्यमंत्री? लिस्ट में देखिए अब तक के सभी CM का नाम
देश की राजधानी दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है. अगले महीने 5 फरवरी को यहां विधानसभा के चुनाव होने हैं.
चुनाव के बाद दिल्ली को अगला मुख्यमंत्री मिलेगा. लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली का पहला मुख्यमंत्री कौन था.
दरअसल, 1952 में देश में जब पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए थे तब दिल्ली में भी विधानसभा के चुनाव कराए गए थे.
दिल्ली का पहला मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश था जोकि नांगलोई विधानसभा सीट से जीता था. वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे.
चौधरी ब्रह्म प्रकाश 17 मार्च 1952 से लेकर 12 फ़रवरी 1955 तक यानी के 2 साल और 332 दिन तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे.
चौधरी ब्रह्म प्रकाश के बाद गुरुमुख निहाल सिंह दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री बने. दरिया गंज से जीतकर आए निहाल सिंह
12 फरवरी 1955 से लेकर 1 नवम्बर 1956 तक सीएम रहे.
इसके बाद 1956 से लेकर 1993 तक दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था.
1993 में हुए विधासभा चुनाव में भाजपा के मदन लाल खुराना 2 दिसम्बर 1993 से 26 फ़रवरी 1996 तक दिल्ली के CM रहे.
खुराना के बाद भाजपा के ही साहिब सिंह वर्मा 26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे.
इसके बाद भाजपा की सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से लेकर 3 दिसम्बर 1998 तक दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं.
स्वराज के बाद कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटी और शीला दीक्षित 3 दिसम्बर 1998 से लेकर 28 दिसम्बर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं.
शीला के बाद आम आदमी पार्टी का उदय हुआ और अरविंद केजरीवाल 28 दिसम्बर 2013 से 21 सितम्बर 2024 तक सीएम रहे.
केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी की हीं आतिशी मार्लेना अभी दिल्ली की सीएम हैं.
Thanks For Reading!
Next: उल्टी दिशा में बहती है भारत की यह नदी, दिलचस्प है इतिहास
Find Out More