अकबर क्यों पीता था हिंदुओं का पवित्र गंगाजल? जानें इसकी वजह

20 Apr, 2025

Shilpi Singh

मुगल सम्राट अकबर अपने शासनकाल के दौरान केवल गंगाजल ही पीता था और अपने उपयोग के लिए इसे विशेष रूप से मंगवाता था.

अकबर ने अपने शासनकाल में गंगा नदी के जल को शुद्ध और पवित्र माना और इस परंपरा को उसने जीवनभर निभाया.

यह जल अकबर को न केवल शारीरिक ताजगी बल्कि आध्यात्मिक शांति भी प्रदान करता था.

अकबर के लिए गंगाजल लाने के लिए एक विशेष व्यवस्था थी. अकबर के सैनिक नियमित रूप से गंगा नदी से जल भरकर शाही दरबार में लाते थे.

गंगाजल के प्रति अकबर के लगाव ने हिंदू प्रजा के साथ उनकी निकटता को भी दर्शाया.

बता दें, हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत पवित्र माना जाता है.

कहा जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं.

अकबर ने जब लाहौर को अपनी राजधानी बनाया तब उसे हरिद्वार से लाहौर गंगाजल पहुंचाया जाता था.

यह खुलासा उनके समकालीन इतिहासकार अबुल फजल की किताब 'आइन-ए-अकबरी' में किया गया है.

Thanks For Reading!

Next: बिना जंग किए अंग्रेजों ने नवाब वाजिद अली शाह से कैसे छीना अवध?

Find Out More